युवा कलाकारों ने मंच पर जीवंत की भारत की सांस्कृतिक विरासत
रांची, अगस्त 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली और रांची विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय युवा कलोत्सव-2026, का रविवार को समापन हुआ। आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समापन समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा कलाकारों ने लोक व शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, जनजातीय लोकनृत्य और रंगमंच की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध व बहुरंगी विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सभागार कला-रसिकों से खचाखच भरा रहा और प्रत्येक प्रस्तुति को दर्शकों ने भरपूर सराहना दी। समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति प्रो सारंग मेढ़ेकर और सेंट्रल विजिलेंस ऑफिसर डीबी लाटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गीता व नाट्यश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.