कन्नौज, जनवरी 10 -- कन्नौज,संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संस्कृति उत्सव 2025-26 के आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत जनपद कन्नौज सहित प्रदेश भर के प्रतिभाशाली कलाकारों से प्रतिभाग हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल ने बताया कि संस्कृति उत्सव में 14 से 20 वर्ष एवं 21 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा कलाकार भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upculture.up.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। जनपद स्तर की प्रतियोगिता 10 से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता 17 से 19 जनवरी 2026 के मध्य होगी। मंडलीय स्तर पर चयनित कलाकारों को प्रदेश स्तर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.