संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में सीएम युवा अभियान के अन्तर्गत उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। मिशन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से लक्ष्य सभी बैंकों को प्रेषित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित जिला बैंकर्स सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक ,जिला समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- मुख्...