कन्नौज, अप्रैल 13 -- जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत जिले के 1700 युवाओं को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया है। जिला उद्योग विभाग ने लक्ष्य मिलते ही योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस बार आवेदन प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र युवा इसका लाभ उठा सकें। बैंकिंग संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर ऋण वितरण को भी सुचारू करने पर जोर दिया जा रहा है। योजना के तहत चयनित युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त बैंक ऋण दिया जाएगा। इसके साथ ही 10 प्रतिशत तक की सरकारी सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी, जिससे शुरुआती निवेश का बोझ काफी हद तक कम हो जाए...