आजमगढ़, जनवरी 24 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का लाभ दिलाने में आजमगढ़ जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर शनिवार को लखनऊ में आयोजित यूपी दिवस के कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम रविंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ देने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। योजना का लाभ देने में अप्रैल में 2025 से पहले जिला 25वें स्थान पर था। वहीं, अप्रैल के बाद योजना का लाभ हर जरूरतमंद युवा को देने के लिए लगातार ब्लॉक स्तर पर वर्कशाप आयोजित की जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बैंकर्स और आवेदकों के आमने-सामने काउंसिलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.