युवा उद्यमी योजना के आवेदनपत्रों का निस्तारण करें
हरदोई, जून 12 -- हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक हुई। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र युवाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। सीडीओ ने कहा कि उ.प्र. सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। पात्र युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बिना गारंटी एवं ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उद्यम स्थापना के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी दिया जाता है। सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन को गति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि युवाओं को योजना के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.