औरैया, मार्च 24 -- औरैया, संवाददाता। जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वयन समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र ऋण स्वीकृत कर 30 मार्च तक वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही सीएम फेलो को अधिक से अधिक प्रकरण बैंकों को भेजने और समन्वय बनाने को कहा। डीएम ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद की भी समीक्षा करते हुए 31 मार्च से पहले लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों को सीडी रेशियो 50 प्रतिशत तक बढ़ाने को कहा, ताकि जनपद का औसत सुधर सके। साथ ही श्रम विभाग को 1 अप्रैल से बंदी दिवस का सख्ती से पालन कराने और इसकी जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला उद्योग केंद्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.