युवा उद्यमियों को लोन देने में यूपी में जिले का 11 वां स्थान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले के युवाओं को रोजगार स्थापित करने को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ब्याज रहित पांच पांच लाख का लोन दिया जा रहा है। युवाओं को लोन दिलाने में यूपी में जिले का 11 वां स्थान है। जिला उद्योग केंद्र इसको बड़ी सफलता के रूप में देख रहा है। अगर बैंक प्रेषित लोन की फाइलों को और स्वीकृत करते तो जिले का प्रदेश में पहला स्थान हो सकता था। जिला उद्योग केंद्र कार्यालय की ओर से युवा उद्यमियों के लोन आवेदन की फाइलों को अलग अलग बैंकों को भेजा जाता है। अभी तक जिला उद्योग केंद्र कार्यालय की ओर से 921 लोन की फाइलों को बैंकों को भेजा गया है। लेकिन बैंकों की ओर से मात्र 269 आवेदकों की फाइलों को ही स्वीकृति दी है। लेकिन इसमें भी स्वीकृति के बाद 230 आवेदकों को लोन वितरित किया गया है। इससे अंदाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.