युवा उद्यमियों को जागरूक करने को लगाया शिविर
रामपुर, मई 26 -- भोट। क्षेत्र के हरैटा गांव स्थित दिशा पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिला सहकारी बैंक व उद्योग विभाग द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी ने शिविर का उद्घाटन करते हुए मौजूद युवाओं को जागरूक किया। उपायुक्त उद्योग अनुराग पाठक ने कहा कि शिविर में 225 लाभार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। इस दौरान भानु प्रताप गुप्ता,आनन्द प्रकाश पांडे,राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.