युवा उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने में सहयोग करेगा आईआईए
बरेली, अगस्त 24 -- बरेली। आईआईए बरेली चैप्टर की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में यंग एंटरप्रेन्योर सेल (आईवाईसी) की बैठक आयोजित की गई। चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने कहा कि युवा उद्यमी नवाचार, तकनीक और नए विचारों के जरिए औद्योगिक एवं कारोबारी क्षेत्र को नई दिशा दे रहे हैं। आईवाईसी का उद्देश्य युवा उद्यमियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अनुभव साझा करने के साथ नए कारोबारी अवसर, सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा दे सकें। बैठक में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल और राष्ट्रीय सचिव मयूर धीरवानी ने युवा उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- आईआईए यंगप्रेन्योर सेल कर रही युवाओं को प्रोत्साहित उन्होंने संगठन के व्यापक नेटवर्क से जुड़कर कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.