लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत छोटे शहरों से लेकर कस्बों तक में इनावेटिव बिजनेस को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि युवा पारंपरिक उद्यमों के अलावा इनावेटिव बिजनेस में भी हाथ आजमाएं। सीएम युवा के मिशन निदेशक के.विजयेन्द्र पांडियन ने बुधवार को इसके लिए सभी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। योजना के तहत इनावेटिव बिजनेस की 10 प्रतिशत की भागीदारी को बढ़ाकर 25 फीसद किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।सीएम युवा योजना के तहत सभी जिलों में इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स, फ्रेंचाइजी ब्रांड्स तथा बिजनेस आन व्हील्स अधारित उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सीएम युवा कांक्लेव में लखनऊ और नोएडा में सात हजार युवाओं ने विभिन्न ब्रांड्स के साथ जुड़ने मे...