जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- जमशेदपुर। पूर्वी भारत के युवाओं और उभरते इनोवेटर्स को राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलने जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत प्रतिभाशाली युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं के व्यावहारिक, नए और टिकाऊ समाधान तलाशना है। संस्थान ने युवाओं से इस मंच पर अपने मौलिक विचार साझा करने की अपील की है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत, स्वस्थ भारत और समावेशी विकास जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने रचनात्मक सुझाव और मॉडल प्रस्तुत करने होंगे। इसमें भाग लेने वाले युवाओं को अपने नए विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही...