रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 'माय भारत बजट क्वेस्ट-2026' के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। दूसरे दिन रिम्स सभागार में झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए 1000 से अधिक युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन यह प्रमाणित करते हैं कि देश के युवा न सिर्फ जागरूक हैं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने झारखंड और पश्चिम बंगाल के युवाओं की भागीदारी की सराहना की। वहीं, पैनल चर्चा में अर्थव्यवस्था, मानव पूंजी, समावेशी विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था और विकसित भारत की अवधारणा जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- मॉक पार्लियामेंट में गूंजा वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.