मुंगेर, जुलाई 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रतिभागियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बीएसडीएमए, पटना प्रायोजित इस शिविर में 25 से 31 जुलाई तक 200 स्वयंसेवकों को एसडीआरएफ प्रशिक्षित कर रहा है। दिन की शुरुआत पीटी एवं योगाभ्यास से हुई। इसके बाद बीआरएम कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी ने युवाओं की भूमिका और महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक व्याख्यान दिया। सदर अस्पताल के सहयोग से प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई। प्रशिक्षण में आग से बचाव, धुएं से सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, फायर मॉक ड्रिल और रक्तस्राव नियंत्रण का अभ्य...