आदित्यपुर, मार्च 15 -- चांडिल, संवाददाता। संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से युवा आजसू में जिला प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस क्रम में चांडिल निवासी विजय मोदक को युवा आजसू का सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी और फूलदेव महतो को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर विजय मोदक ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस और केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.