रांची, अगस्त 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। युवा आजसू दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन 7-8 अगस्त को जमशेदपुर में होगा। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सोमवार को हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में युवा आजसू के प्रदेश संयोजकों और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने की। युवा आजसू के ऑनलाइन सदस्यता एवं पंजीकरण अभियान का शुभारंभ भी किया गया। बैठक में पार्टी सुप्रीमा ने अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह अधिवेशन संगठन को नई ऊर्जा, नया नेतृत्व और नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को प्रतिनिधि सम्मेलन में संगठनात्मक विस्तार, भावी रणनीति एवं विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि ...