गुमला, अप्रैल 16 -- गुमला प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन के सभागार में गुरुवार को युवा आजसू की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी मनीष कुमार ने की। इस दौरान प्रस्तावित राज्य सम्मेलन को लेकर रणनीति बनाई गई और गुमला जिले से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मनीष कुमार ने प्रखंड व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर नए युवाओं को संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए। वहीं प्रदेश संयोजक जब्बार अंसारी ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी गंभीर समस्या बन चुकी है और सरकार रोजगार सृजन के मामले में विफल रही है। यह भी पढ़ें- विभिन्न दलों के कई नेताओं ने थामा आजसू का दामन उन्होंने कहा कि आगामी सम्मेलन में युवाओं की समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से उठाया जाएगा। मौके पर प्रधान प्रिंस प्रधान, समलेश शर्मा, मारक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.