युवा आजसू अधिवेशन के लिए टीम जमशेदपुर गई
पलामू, अगस्त 9 -- मेदिनीनगर। जमशेदपुर में आयोजित युवा आजसू अधिवेशन में शामिल होने के लिए शनिवार को पलामू से आजसू नेताओं का जत्था रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि झारखंड के भविष्य की दिशा और दशा तय करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। राज्य को नई दिशा देने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। युवाओं को जनहित के मुद्दों के प्रति सजग, संगठित और संघर्षशील होकर राज्य के विकास तथा बेहतर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। जब तक युवा आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे, तब तक झारखंड की दिशा में अपेक्षित बदलाव संभव नहीं है। नेतृत्व विरासत में नहीं, बल्कि संघर्ष और जनसेवा से तैयार होता है। युवाओं को नेतृत्व, नीति निर्माण और सामाजिक परिवर्तन के केंद्र में लाना समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.