युवा अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें, किसी भी प्रकार के नशे के प्रलोभन से रहें दूर : उपायुक्त
बोकारो, जून 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गुरुवार को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध संचालित दस दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन समारोह गरगा पुल स्थित अमृत पार्क से आयोजित जागरूकता रैली के साथ संपन्न हुआ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित रैली अमृत पार्क से प्रारंभ होकर धर्मशाला मोड़, चास पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि पिछले दस दिनों से चल रहे नशामुक्ति अभियान का औपचारिक समापन हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही जिले में एक निरंतर एवं अनवरत नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, एएनएम तथा बच्चों ने जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान को सफल बनाया है, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं से अपने लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.