युवा अधिवेशन में शामिल होने बस से आए आजसू सुप्रिमो
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- जमशेदपुर। आजसू के दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन में शामिल होने पार्टी सुप्रिमो सुदेश महतो शुक्रवार को बस से जमशेदपुर आ रहे हैं। दो दिवसीय सम्मेलन सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में हो रहा है, जहां कोल्हान के विभिन्न प्रखंड से सैकड़ों युवा और पार्टी समर्थक जुटे हैं। अप्पू तिवारी ने बताया कि, आजसू सुप्रिमो का समर्थको ने हाइवे में जगह-जगह रोककर स्वागत किया। बताया कि, अधिवेशन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के साथ पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.