अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- किछौछा। किछौछा दरगाह स्थित खानकाहे गुलशन रजा परिसर में युवा अधिवक्ता सै. अब्दुल्ला की अगुआई में कैंप लगा कर लगातार तीन दिनों तक लगभग 300 गरीब महिलाओं और वृद्ध लोगों में गर्म शॉल का वितरण किया गया। बसखारी, किछौछा नगर, किछौछा दरगाह समेत आसपास के निर्धन लोगों में गर्म शाल का वितरण हुआ। बेहद कम उम्र के अधिवक्ता सै. अब्दुल्ला ने गरीबों में शॉल बांट कर इंसानी हमदर्दी की अनोखी मिसाल कायम की। कंबल वितरण में सै. मोइन अशरफ, आफिया बानो का भी सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.