मैनपुरी, मार्च 16 -- नोएडा में रह रहे युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवा अधिवक्ता अपने साथी के साथ सामान लेने पास की दुकान पर स्कूटी से जा रहा था। डिवाइडर पर स्कूटी फिसल गई और स्कूटी सवार अधिवक्ता और उनका दोस्त सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई। सोमवार को शव पैतृक गांव सलूकनगर लाया गया, जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम सलूकनगर निवासी शिक्षक हरिओम यादव के इकलौते पुत्र 23 वर्षीय अर्जुन शनिवार की रात 10:30 बजे अपने दोस्त के साथ स्कूटी से सामान लेने जा रहा था। अचानक ब्रेकर आ गया, जिस पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सवार दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। स्कूटी पर पीछे बैठे अर्जुन का सिर फट गया। आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.