अंबेडकर नगर, जनवरी 31 -- टांडा। स्थानीय अधिवक्ता संघ के युवा अधिवक्ता अरविंद गौड़ के निधन से साथी अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त रहा। टांडा नगर के मोहल्ला छज्जापुर निवासी अरविंद गौड़ करीब एक सप्ताह पूर्व अचानक बीमार पड़े, जिसके बाद उनका आकस्मिक निधन हो गया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अरविंद गौड़ के अंतिम संस्कार में उपजिलाधिकारी डॉ शशि शेखर, टांडा ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग शामिल रहे। अरविंद गौड़ टांडा अधिवक्ता संघ में संयुक्त मंत्री, पुस्तकालय अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.