युवा अधिवक्ताओं को दिलाएंगे योजनाओं का लाभ
आगरा, मई 20 -- अधिवक्ता सहयेाग समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह यूथ हॉस्टल संजय प्लेस में बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें उप चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार लवानिया द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष नरेश कुमार पाराशर, महासचिव उमेश कुमार, उपाध्यक्ष कृपाल सिंह वर्मा एवं कोषाध्यक्ष कमल कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे और युवा अधिवक्ताओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद शर्मा, हरजीत अरोड़ा, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, अनूप शर्मा, सुरेंद्र सिंह पप्पू, जयवीर सिंह, नितिन वर्मा, समाजसेवी शंभूनाथ चौबे आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.