सीवान, फरवरी 4 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के 10 वें स्थापना वर्ष के अवसर पर छपरा में आयोजित विकसित भारत नेशनल यूथ समिट के तीसरे दिन मंगलवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें हमारे प्रखंड के हुलेसड़ा गांव के वीरेन्द्र प्रसाद के पुत्र विनय शंकर सिन्हा को पूर्व कला संस्कृति, युवा एवं खेल विभाग के मंत्री जितेन्द्र राय ने राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवॉर्ड एवं सिल्वर मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। यह अवॉर्ड युवाओं की प्रतिष्ठित संस्था फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा बिहार के छपरा में समाजिक, शैक्षणिक और युवाओं को प्रेरित करने वाले उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। इस उपलब्धि के लिए विनय शंकर सिन्हा को परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं ...