युवामंडल का गठन कर खेल किट का हुआ वितरण
कुशीनगर, मार्च 27 -- अहिरौली बाजार। मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा कप्तानगंज ब्लॉक के 76 गांवों में 11 मार्च से 15 मार्च तक युवामंडल का गठन कर सिद्धार्थ जूनियर स्कूल सभागार मुजडीहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवा व युवतियां ने प्रतिभाग किया। खेल किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यापक मोनू कनौजिया व मछुआ प्रकोष्ठ राजेश साहनी ने युवाओं को नेतृत्व क्षमता व युवा शक्ति के बारे मे बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर व इतनी शक्ति प्रर्थना से शुभारंभ किया गया। इस दौरान शिवांश गिरि, प्रधानाचार्य देश दीपक चौधरी , गुलशन कुमार, बहादुर प्रसाद, पिकी साहनी, अंशिका साहनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.