युवाओं से राष्ट्र सर्वोपरि की भावना अपनाने की अपील
बलरामपुर, सितम्बर 28 -- बलरामपुर संवाददाता। क्रांतिकारी विचारधारा मोर्चा की ओर से रविवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण तथा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम और विशिष्ट अतिथि नपाप अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष डॉ. राकेश चंद्रा ने युवाओं से राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा यह सोचें कि उन्होंने राष्ट्र के लिए क्या किया। राष्ट्रीय भावना के साथ युवा जिस भी क्षेत्र में हैं, वहां अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यह भी पढ़ें- Pakur News: अभाविप महेशपुर नगर इकाई ने मनाई शहीद भगत सिंह की 119 वीं जयं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.