युवाओं से मेरा युवा भारत पंजीकरण अभियान से जुड़ने की अपील
फरीदाबाद, जुलाई 7 -- नूंह,अभिषेक शर्मा। जिले में एक जुलाई से 15 अगस्त तक मेरा युवा भारत पोर्टल पर सघन पंजीकरण एवं जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़कर उनकी ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और कौशल का राष्ट्र निर्माण में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया कि अभियान के तहत युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, डिजिटल वॉलंटियर कार्यक्रम, नेतृत्व एवं कौशल विकास, क्विज प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा जैसी विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.