नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने इंदिरा भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देशभर से छात्र नेता शामिल हुए। इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यह समय अन्याय के खिलाफ खड़े होने और संघर्ष का है। उन्होंने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया। उनका कहना था कि ऐसी नीतियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर कर सकती हैं। कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने भी युवाओं की भूमिका पर जोर दिया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...