बुलंदशहर, मार्च 30 -- एकेपी पीजी कालेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने कहा कि युवा ही देश की असली शक्ति हैं। यदि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में रहेगी, तो राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर तभी आगे बढ़ाया जा सकता है। जब युवा वर्ग व्यसनों से दूरी बनाए। प्राचार्या ने छात्राओं का आह्वान किया कि वह ना केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने मित्रों, संबंधियों और स्वजनों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम अधिकारी डा. गीता सिंह ने छात्राओं से कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन अनिवार्य है। नशा व्यक्ति की सफलता को असफलता में बदल देता है। वहीं डा. मनु आर्या ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.