दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय अंतर्गत संचालित बीएड (नियमित) की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को जरूरतमंदों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार मिलन ने कहा कि विभाग समय-समय पर समाजसेवा उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि युवाओं में संवेदनशीलता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना का भी विकास हो। उन्होंने कहा कि वस्त्र हमारी मूलभूत आवश्यकता है। इसके दान से हमारे अंदर दया, सहानुभूति तथा परोपकार की भावना विकसित होती है। यह हमें दूसरों के दुख को समझने और सहायता करने के लिए प्रेरित करता है।एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा की भावना का विकास करता है। भारतीय संस्कृति में व...