बदायूं, दिसम्बर 22 -- बदायूं, संवाददाता। कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज चौकी मुजरिया में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों द्वारा लगाए गए तंबुओं का शहर आकर्षण का केंद्र रहा, अनुशासन, संगठन क्षमता और टीम भावना का जीवंत परिचय दिया। मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष मुजरिया ज्योति सिंह ने शिविर का निरीक्षण करते हुए स्काउट-गाइड के कार्यों की सराहना की। परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही जीवन को सार्थक दिशा मिलती है। स्काउट-गाइड प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार करता है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...