आरा, अप्रैल 20 -- -शिक्षित युवाओं में बेरोजगारी का मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर संगोष्ठी - कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शोधार्थियों व शिक्षकों की भागीदारी रही आरा,निज प्रतिनिधि। महाराजा कॉलेज के मनोविज्ञान स्नातकोत्तर विभाग की ओर से शिक्षित युवाओं में बेरोजगारी का मनोवैज्ञानिक प्रभाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों व शिक्षकों की भागीदारी रही। मुख्य अतिथि व वक्ता पीजी मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर यशवंत कुमार ने कहा कि बेरोजगारी केवल आर्थिक समस्या नहीं, बल्कि एक गंभीर मनोवैज्ञानिक चुनौती है। इससे युवाओं में तनाव, चिंता व अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनने और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप कौशल विकास पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- युवाओं में...