युवाओं में राष्ट्र चेतना विकसित होनी जरूरी
देहरादून, मई 22 -- राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक शुक्रवार को कैनाल रोड के एक शिक्षण संस्थान में हुई। जिसमें सामाजिक समानता, युवाओं में राष्ट्र सेवा की चेतना की अवधारणा पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने के लिए राष्ट्र चेतना का विकास जरुरी है। बैठक में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य का संतुलित विकास, भ्रष्टाचार मुक्त समाज और पारदर्शी तथा जवाबदेही कार्यशैली जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में स्वामी कांताचार्य महाराज, राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, वीरेंद्र रस्तोगी, अर्पित चौहान, राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष हिंदू संघर्ष समिति सुरेश दुबे, पंडित सुरेश मिश्रा मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.