युवाओं में रचनात्मक बोध की उत्पत्ति के लिए वृक्षारोपण अभिनव अभियान: कुलपति
गया, जुलाई 25 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट) अभियान के अंतर्गत 'हरित परिसर-स्वच्छ परिसर-समृद्ध परिसर' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर में 100 से अधिक पौधे लगाए गए। अभियान का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी के संयुक्त तत्वावधान में राजर्षि जनक केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि आज के युवाओं में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए पठन-पाठन के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.