गुड़गांव, सितम्बर 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के हृदय केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम 'डोंट मिस अ बीट' रही। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और तनाव से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं में भी हृदयाघात के मामले बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि बैठे रहने की जीवनशैली, तनाव, धूम्रपान व तंबाकू का सेवन, अत्यधिक शराब और तले-भुने व फास्ट फूड का अधिक सेवन हृदय रोग के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने लोगों से अधिक नमक, तैलीय और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की。 यह भी पढ़ें...