जमुई, अप्रैल 3 -- बरहट। निज संवाददाता इन दिनों प्रखंड में युवाओं के बीच प्रेम विवाह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बच्चों के बढ़ते इस प्रेम विवाह से सामाजिक परंपरागत व्यवस्था को चुनौती मिल रही है। बच्चों के ऐसे निर्णय से परिवार में भी असहमति बनती दिखती है जिस कारण समाज में तनाव उत्पन्न होता है। पहले जहां विवाह तय करने में परिवार और समाज की अहम भूमिका होती थी वहीं अब युवा अपने फैसले खुद लेने लगे हैं और दिल की सुनकर जीवन साथी चुन रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में बरहट क्षेत्र में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें युवक-युवतियों ने पारंपरिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए प्रेम विवाह को प्राथमिकता दी। किसी का रिश्ता सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ तो किसी का परिचय कोचिंग क्लास में पढ़ाई के दौरान हुआ। धीरे-धीरे दोस्ती ने विश्वास का रूप लिया और फिर दोनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.