चतरा, अप्रैल 3 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को नशा मुक्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी ने किया। उद्घाटन के बाद आयोजित सभा में उन्होंने नशा के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है। नशा से नाश होता है जिंदगी" कहते हुए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे की लत को त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटें और अपने भविष्य को संवारें। उन्होंने कहा कि आज के समय में नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुका है, जिससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। इस अवसर पर बताया गया कि गिद्धौर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.