बागेश्वर, मार्च 15 -- क्षेत्र में बढ़ते सफेद नशे को लेकर रविवार को थाना कपकोट में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने बच्चों और युवाओं में बढ़ रही नशे की लत पर चिंता जताई और इसकी रोकथाम के लिए समाज व पुलिस को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी ने कहा कि सफेद नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने नशामुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई। पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने कहा कि परिवार और समाज की जागरूकता से ही युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सकता है। बैठक का संचालन थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...