बागेश्वर, नवम्बर 18 -- कपकोट। स्व. चन्द्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कपकोट में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग बागेश्वर द्वारा 'नशा मुक्त भारत अभियान' के पांच वर्ष पूर्ण होने पर यूथ फेस्ट आयोजित किया गया। साथ ही, पंजाब के अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति पर चिंता जताई गई। कार्यक्रम में नशा मुक्ति थीम पर स्लोगन, ऐपण, निबंध प्रतियोगिता एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.