युवाओं में बढ़ती नशाखोरी राष्ट्र की मानव सम्पदा का क्षरण: डॉ. मंजू सिंह
गोरखपुर, अगस्त 1 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत 2047 का आधार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा की विशेष कार्याधिकारी डॉ. मंजू सिंह ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी राष्ट्र की अमूल्य मानव सम्पदा का क्षरण कर रही है। नशाखोरी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में एक बड़ी बाधा है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि नशे की राह पर जाना आसान है, लेकिन उससे बाहर निकलना अत्यंत कठिन होता है। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सत्यपाल सिंह ने पियर ग्रुप प्रेशर (साथियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.