मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मुजफ्फरनगर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न सामाजिक और सरकारी संगठनों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। सुबह से ही रक्तदान के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला और विभिन्न ब्लड बैंकों में रक्तदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। जिला अस्पताल में बड़ा शिविर लगा, जहां 35 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ। यह भी पढ़ें- युवाओं में दिखा रक्तदान का उत्साह, शिविरों में जुटी भीड़रक्तदान शिविर का आयोजन विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विशाल शिविर लगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि युवाओं और जागरूक नागरिकों के सहयोग से अस्पताल में 35 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ। वहां विभिन्न सामाजिक संगठन व स्कूल स्टाफ ने पहुंचकर रक्तदान किया। इसके अलावा अलकनंदा ब्लड बैंक सहित शहर क...