रांची, जनवरी 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय सेना दिवस, 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा के स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बनने की स्मृति में मनाया जाता है। इस बार 78वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। झारखंड के पूर्व सैनिकों का कहना है कि भारतीय जवानों ने हर मोर्चे पर देश को सर्वोपरि रखा है। यह दिन सैनिकों के बलिदान के सम्मान का है। उनके शौर्य और पराक्रम का सम्मान कर युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। झारखंड वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष पूर्व सैनिक मुकेश कुमार ने कहा कि आज जो युवा भ्रमित हो रहे हैं, उनमें देश सेवा का भाव जगाने और प्रेरित करने की आवश्यकता है। सूबेदार मेजर एमपी सिन्हा ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, निष्ठा और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक यह दिवस 1949 से निरंतर मनाया जा रहा है। समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.