रणविजय सिंह, अप्रैल 23 -- एस्थेटिक (कॉस्मेटिक) सर्जरी बर्न, कैंसर, जन्मजात किसी दाग, मुंहासों की गंभीर समस्या से पीड़ित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। लेकिन चेहरा निखारने के लिए भी बहुत लोग कॉस्मेटिक सर्जरी कराते रहे हैं। इसी क्रम में अब मोबाइल एप से खुद के चेहरे काे मनचाहा स्वरूप देकर वैसा ही चेहरा बदलवाने की चाहत युवाओं में बढ़ रही है। एम्स के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक के डॉक्टरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डा. राजा तिवारी ने बताया कि स्नैपचैट डिस्मॉर्फिया भी देखा जा रहा है। आज कल हर कोई एप से अपने शरीर में बदलाव कर सकता है।लोग उस वर्चुअल छवि को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। कई लोगों में यह धारणा बन जाती है कि जैसा वे फोन में दिखते हैं वैसा ही वास्तव में भी दिख...