युवाओं में ऊर्जा और क्षमताओं का असीम भंडार: विमल
बरेली, सितम्बर 2 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को मणिनाथ नगर में युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के महानगर कार्यवाह विमल ने कहा कि युवा ऊर्जा और क्षमताओं का असीम भंडार हैं। उन्हें सही दिशा देकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति चिकित्सा, तकनीक और एआई जैसे क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। युवाओं को निसंकोच प्रश्न पूछने और उनके उत्तर तलाशने चाहिए। अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा से हुई। इसमें खेल, समता और योग के कार्यक्रम कराए गए। नगर संघचालक डॉ. राजीव भी मौजूद रहे। अध्यक्षता नरेश ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.