युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना होगी मजबूत
मधुबनी, जुलाई 27 -- मधुबनी, एक संवाददाता। 34 बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी के नवपदस्थापित कमांडिंग अफसर कर्नल कुसुमाकर झा ने सोमवार को डीएम आनंद शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर जिले में एनसीसी गतिविधियों के विस्तार और संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नए स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में एनसीसी इकाइयों की स्थापना तथा उनके प्रभावी संचालन के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। डीएम आनंद शर्मा ने आश्वासन दिया कि जिले में एनसीसी के विकास और विस्तार के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण,अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में एनसीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एनसीसी विद्यार्थियों को एकता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.