युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है एनसीसी
गया, मई 19 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू राम सहाय हाई स्कूल में मंगलवार को 27 बिहार एनसीसी बटालियन गया ओटीए के तत्वाधान में एनसीसी भर्ती फिजिकल परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। एनसीसी में शामिल होने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बटालियन के सूबेदार सूरज सुरेन ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना, अनुशासन और देशभक्ति को भी मजबूत करता है। एनसीसी से नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। स्कूल के प्राचार्य शीतांशु कुमार ने बताया कि विद्यालय में पिछले दो वर्ष से एनसीसी की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसी का परिणाम है कि इस बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं चयन परीक्षा में शामिल हुए। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.