बोकारो, जुलाई 20 -- बोकारो प्रतिनिधि। जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप ने संसद मार्च के दौरान युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने अपनी पीठ पर लाठियां खाकर पूरे देश के सोए हुए लोगों को व्यवस्था के खिलाफ जागरूक करने का काम किया है। साधु शरण गोप ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा अपनी मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उनसे संवाद करने के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति सामने नहीं आया। इसके बाद युवाओं ने संसद मार्च निकाला, जिसे रोकने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है और यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए शुभ संकेत नहीं है। यह भी पढ़ें- बहुत भारी पड़ेगा; प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज के बीच अरविंद केजरीवाल की PM मोदी को क्...