युवाओं पर लाठीचार्ज की कांग्रेसियों ने निंदा की
बदायूं, जुलाई 21 -- बदायूं, संवाददाता। कांग्रेसियों ने दिल्ली में संसद मार्च कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार भारत के इतिहास की सबसे युवा विरोधी सरकार है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नीट के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री इतने युवा विरोधी हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अब तक 152 पेपर लीक हुये हैं और 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित हैं। कई छात्र -छात्राओं ने आत्महत्या कर ली है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ विरोध मार्च जिसके लिये मोदी सरकार जिम्मेदार है। शांतिपूर्ण आंदोलन किया तो जवाब में उन्हें पुलिस की लाठियां मिली। वाजिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.