गोंडा, जून 17 -- गोण्डा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत गोण्डा की ओर से वृद्धाश्रम में पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 से 19 जून तक चलने वाले कार्यक्रम में चयनित युवाओं ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताकर उनके अनुभव साझा किए। प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा, करुणा और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। हरिओम मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, शिवम, सोनाली पांडेय और नैन्शी पांडेय ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...